Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
आईपीएल 2026 अर्जुन तेंदुलकर के लिए ‘करो या मरो’ का मौका, बोले- खेल का मजा लेने पर है फोकस

आईपीएल 2026 अर्जुन तेंदुलकर के लिए ‘करो या मरो’ का मौका, बोले- खेल का मजा लेने पर है फोकस

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंडुलकर के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन अब तक आइपीएल में कोई खास पहचान नहीं बना पाए हैं, ऐसे में यह सीजन उनके करियर के लिए निर्णायक माना जा रहा है। वह इस बार लखनऊ सुपर जाइन्टस  की ओर से खेलते हुए अपनी छाप छोड़ने के इरादे से उतरेंगे। घरेलू क्रिकेट में मुंबई से गोवा शिफ्ट होने के बाद अर्जुन ने अपनी गेंदबाजी में सुधार दिखाया है और कई मौकों पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि वह अब भी अपने “कम्फर्ट जोन” से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाए हैं। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अर्जुन ने कहा कि वह फिलहाल अपने खेल को एंजॉय कर रहे हैं और उसी पर ध्यान दे रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!