Dark Mode
  • Tuesday, 19 August 2025
दिल्ली में कार सवार लड़कों ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने के बाद कई किलोमीटर तक घसीटा

दिल्ली में कार सवार लड़कों ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने के बाद कई किलोमीटर तक घसीटा

नई दिल्ली। दिल्ली में कंझावला इलाके में कार सवार लड़कों ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने के बाद उसे कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। इस घटना में पीड़ित लड़की की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले लड़की की स्कूटी में अपनी कार से टक्कर मारी और उसके बाद उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटती रहे। इस दौरान लड़की कार में फंसी रही। इस घटना को लेकर जो वीडियो सामने आया है उसमे लड़की के दोनों पैर सिर व शरीर के अन्य अंगों पर गहरे चोट के निशान हैं।

घटना उस वक्त हुई जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय दीपक खन्ना25 वर्षीय अमित खन्ना27 वर्षीय कृष्ण26 वर्षीय मिथुन और 27 वर्षीय मनोज मित्तल के रूप में की है।

अभी तक की जांच में जो बातें निकल कर सामने आई हैं उसके मुताबिक आरोपी लड़के नए साल के मौके पर मुरथल से जश्न मनाकर लौट रहे थे। मृतक लड़की का परिवार अमन विहार में रहता है। मृतक लड़की के घर में मां और चार भाई- बहन हैं जिसमे यह सबसे बड़ी बहन थी दो छोटे भाई हैं। एक 9 साल और दूसरा 13 साल का। पिता की पहले मौत हो चुकी है। एक बहन शादीशुदा है।

मृतक लड़की पार्टियों में खाना सर्व करती थी और वो रात करीब 3 बजे काम खत्म करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। इसी बीच कंझावला थाने में सुबह 3:24 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली कि एक गाड़ी में शव बंधा हुआ है जो नीचे लटका हुआ है। बाद में कॉलर ने गाड़ी का नम्बर और गाड़ी का रंग भी बताया। इसके बाद सुबह 4:11 बजे दूसरी पीसीआर कॉल मिली जिसमे बताया गया कि लड़की का शव सड़क पर पड़ा हुआ है। कुछ देर बाद ही पुलिस ने कार सहित सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!