Dark Mode
  • Sunday, 03 May 2026
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा 1 की मौत और 12 घायल

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा 1 की मौत और 12 घायल

घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना कोठारी पुलिया पर कई वाहन टकराए
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मांडल इलाके की कोठारी पुलिया पर कम दृश्यता के चलते लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ ही मीटर आगे देख पाना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान एक वाहन के अचानक रुकने से पीछे से आ रहे वाहनों में टक्कर हो गई और देखते ही देखते यह हादसा कई वाहनों को प्रभावित कर गया। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!