Dark Mode
  • Thursday, 29 October 2026
टाटा समूह के विवाद पर राहुल गांधी का बयान

टाटा समूह के विवाद पर राहुल गांधी का बयान

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टाटा समूह के भीतर नेतृत्व और प्रशासनिक फैसलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और देश का कारोबारी जगत इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधे बैठा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने देश के व्यवसायियों से अपनी चुप्पी तोड़ने की अपील की है। यह पूरा विवाद टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव और टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा के बीच प्रक्रियात्मक खामियों व हितों के टकराव को लेकर उठे मतभेदों के बाद सामने आया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!