Dark Mode
  • Thursday, 29 October 2026
सीजेआई पर विवादित पोस्ट को लेकर कांग्रेस की माफी

सीजेआई पर विवादित पोस्ट को लेकर कांग्रेस की माफी

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के खिलाफ पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से की गई एक विवादित पोस्ट को लेकर बिना शर्त माफी मांग ली है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि 12 अक्टूबर को एक्स पर प्रकाशित यह पोस्ट नेतृत्व की जानकारी या सहमति के बिना डाली गई थी और इसमें इस्तेमाल की गई भाषा पार्टी के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती है। कानूनी नोटिस मिलने के बाद पार्टी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस पोस्ट को तुरंत हटा दिया था और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। कांग्रेस ने संविधान, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और मुख्य न्यायाधीश के पद के प्रति अपना पूर्ण सम्मान दोहराया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!