हैदराबाद में रोहिंग्या युवती से दरिंदगी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक 18 वर्षीय रोहिंग्या शरणार्थी युवती के साथ पांच महीने तक लगातार यौन शोषण और दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी युवती को बांग्लादेश से अवैध रूप से हैदराबाद लेकर आया था और उसे एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा था। इस संगीन मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। मकान मालिक द्वारा ताला तोड़ने पर यह मामला तब खुला जब युवती घर के अंदर अकेली मिली और उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से पुलिस तक अपनी बात पहुंचाई।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!