केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
त्योहारी सीजन और दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा आर्थिक तोहफा दिया है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। यह संशोधित दरें इसी साल जुलाई से प्रभावी मानी जाएंगी। इस फैसले से सरकार के खजाने पर लगभग 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक का चार महीने का बकाया एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ दिया जाएगा। इस निर्णय से देश के करीब 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!