Dark Mode
  • Thursday, 04 June 2026
चार दिन की अपनी भारत यात्रा पूरी कर मार्को रूबियो आर्मेनिया रवाना

चार दिन की अपनी भारत यात्रा पूरी कर मार्को रूबियो आर्मेनिया रवाना

नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिन का भारत दौरा पूरा कर आर्मेनिया रवाना हो गए। मंगलवार को क्वाड बैठक में हिस्सा लेने के बाद वह आर्मेनिया रवाना हुए। उनकी यात्रा से पहले अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि रूबियो 26 मई को कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए अलग-अलग बैठकें करेंगे। दौरे के दौरान रूबियो की मुलाकात आर्मेनियाई के विदेश मंत्री अरारात मीरजोयान से होगी। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद संयुक्त प्रेस बयान जारी किए जाने की भी उम्मीद है। दूतावास के मुताबिक कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच कुछ द्विपक्षीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी शामिल हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!