Dark Mode
  • Friday, 28 August 2026
वेनुजुएला के बाद अब मैक्सिको पर हमले की तैयारी में ट्रंप, जमीनी वार का किया ऐलान

वेनुजुएला के बाद अब मैक्सिको पर हमले की तैयारी में ट्रंप, जमीनी वार का किया ऐलान

वाशिंगटन। समुद्र में ड्रग तस्करी से जुड़े जहाजों पर हमलों के बाद अब ट्रंप प्रशासन कार्टेल्स के जमीनी ठिकानों पर सीधे सैन्य कार्रवाई की तैयारी में है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि अब हम जमीन पर वार शुरू करने जा रहे हैं। कार्टेल्स आज मेक्सिको चला रहे हैं यानी वह अब ड्रग्स के नाम पर सीधे मैक्सिको में हमले की बात कह रहे हैं। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के निकोलस मादुरो को एक सैन्य ऑपरेशन में गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले आए हैं। उस कार्रवाई के बाद ट्रंप पहले ही पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी वर्चस्व की बात कर चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ जमीनी हमलों की धमकी को अमेरिका की नई ‘मिलिट्री डॉक्ट्रिन’ के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका ने पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर में ड्रग बोट्स पर हमले किए। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि सितंबर से अब तक इन हमलों में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका का कहना है कि इन समुद्री अभियानों के जरिए ड्रग नेटवर्क को तोड़ा गया है, लेकिन अब असली लड़ाई जमीन पर लड़ी जाएगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!