जजों के खिलाफ शिकायतों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने न्यायाधीशों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों को लेकर न्यायपालिका की व्यवस्था पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में शिकायतों की जांच के लिए मजबूत और प्रभावी तंत्र मौजूद है, जो जरूरत के अनुसार समय पर कार्रवाई करता है। सीजेआई ने कहा कि किसी भी संस्था के लिए समय-समय पर प्रशासनिक सुधार जरूरी हैं और न्यायपालिका भी इससे अलग नहीं है। उनके मुताबिक सुधार को लगातार प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ संवेदनशील मामलों पर सार्वजनिक मंच से टिप्पणी करने के बजाय निष्पक्ष आंतरिक व्यवस्था के जरिए शिकायतों का समाधान करना बेहतर है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!