Dark Mode
  • Thursday, 28 March 2024
कांग्रेस ने मोदी के शासन को बताया कुशासन केंद्र के खिलाफ जारी की चार्जशीट

कांग्रेस ने मोदी के शासन को बताया कुशासन केंद्र के खिलाफ जारी की चार्जशीट

नई दिल्ली । राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा के बीच दिल्ली कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। शनिवार को कांग्रेस के इस अभियान का लोगो जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मोदी सरकार के कुशासन को न केवल राहुल गांधी ने बल्कि देश की जनता झेल रही है। हम उनके दर्द को समझ सकते हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जारी की है।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी करते हुए केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए सभी से अपील की कि आइए जुड़िए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से के संदेश को जन-जन तक पहुंचाइए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है। राहुल गांधी की पिछले 130 दिनों तक की यात्रा के बाद कांग्रेस को सरकार के कुशासन को लेकर देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला है। उन्होंने कहा कि पैदल चलते हुए राहुल गांधी ने लाखों लोगों ने से बात की है।

मोदी सरकार के कुशासन को न केवल राहुल गांधी बल्कि देश की जनता झेल रही है। हम उनके दर्द को समझ सकते हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए यह कांग्रेस की ओर से घर-घर अभियान है। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। कांग्रेस जरूरत पड़ने पर संबंधित पीसीसी बीजेपी शासित राज्य सरकारों के खिलाफ भी चार्जशीट जारी करेगी।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!