Dark Mode
  • Tuesday, 22 October 2024
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे आगरा एक्सप्रेस-वे से बहुत अलग

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे आगरा एक्सप्रेस-वे से बहुत अलग

नई दिल्ली । दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रथम फेज में सोहना (हरियाणा) से दौसा जिले के बड़ का पाड़ा तक 228 किमी। का निर्माण कार्य पूरा हो गया। जिसका उद्घाटन 12 फरवरी को होना है। यह आगरा एक्सप्रेस-वे से बहुत अलग और यात्रियों के लिए सस्ता है। एक तरफ जहां आगरा एक्सप्रेस-वे पर 2.45 रूपये प्रति किमी टोल लगता है। वहीं इसपर मात्र 65 पैसे ही प्रति किमी लगेगा। नांगल राजावतान स्थित मीणा पंच अथाई में दिल्ली-दौसा खंड का पीएम उद्घाटन कर सकते हैं। इसके शुरू होने से दौसा से दिल्ली पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे ही लगेंगे।

राजस्थान में दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की कुल 374 किमी लम्बाई 16600 करोड़ रूपये खर्च किया जाएगा। इसमें राजस्थान के कई जिले शामिल हैं। यह एक्सप्रेस वे पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों के नियंत्रण में होगा। प्रत्येक आधा किलोमीटर पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। सफर को आरामदायक बनाने के लिए दिल्ली से मुंबई के बीच 93 रेस्ट एरियां बनाए गए हैं। एक से दूसरे रेस्ट एरिया के बीच 50 किमी का फासला होगा। जर्मन तकनीक से यह एक्सप्रेस वे बनाया गया है।

बूंदी और सवाईमाधोपुर जिले में पांच ओवरपास बनाए जा रहे हैं। ऐसा करने वाला यह देश का अकेला एक्सप्रेस-वे होगा। आगामी 50 साल को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस वे का निर्माण हुआ है। वन्यजीवों के लिए इस हाईवे पर ओवरपास भी होंगे। एशिया का यह पहला ग्रीन ओवरपास हाईवे होगा। आठ लेन के इस एक्सप्रेस वे को 12 लेन तक किया जा सकता है। इसके लिए बीच में जमीन छोड़ी गई है। वर्तमान में दिल्ली-मुम्बई के बीच सड़क की दूरी है वह इस एक्सप्रेस वे की वजह से 130 किमी कम हो जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!