Dark Mode
  • Friday, 28 August 2026
जर्मनी ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-फ्री ट्रांज़िट का किया ऐलान

जर्मनी ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-फ्री ट्रांज़िट का किया ऐलान

-अब अलग से ट्रांज़िट वीज़ा के लिए आवेदन करने की ज़रूरत नहीं होगी
बर्लिन। अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। अब जर्मनी सरकार ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-फ्री ट्रांज़िट की सुविधा देने का ऐलान किया है। भारत और जर्मनी ने सोमवार को रक्षा, व्यापार, क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उपायों की घोषणा की। पीएम मोदी और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने भू-राजनीतिक उथल-पुथल से पैदा होने वाली चुनौतियों से मिलकर निपटने के लिए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। दोनों नेताओं ने जर्मनी से ट्रांजिट करने वाले भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-फ्री ट्रांजिट का ऐलान किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!