Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
बिहार में स्पीकर और मंत्री पदों को लेकर भाजपा और जेडीयू के बीच शुरु हुई खींचातानी

बिहार में स्पीकर और मंत्री पदों को लेकर भाजपा और जेडीयू के बीच शुरु हुई खींचातानी

नई दिल्ली,। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जोरों पर है। 18 नवंबर 2025 तक दोनों प्रमुख सहयोगी दलों जेडीयू और भाजपा के बीच मंत्रिमंडल के स्वरूप, महत्वपूर्ण विभागों और विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर गहन चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों ने मंत्री पदों को लगभग बराबर बांटने पर सहमति बना ली है, हालांकि भाजपा स्पीकर का पद हर हाल में अपने पास रखना चाहती है, जबकि जेडीयू भी इस पर दावा ठोक रही है। सियासी हल्कों में चर्चा है कि दोनों दलों में इन पदों को लेकर खींचातानी चल रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!