Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
भारत और मंगोलिया के रिश्ते आध्यात्मिक और आत्मीय बंधन पर आधारित हैं - पीएम मोदी

भारत और मंगोलिया के रिश्ते आध्यात्मिक और आत्मीय बंधन पर आधारित हैं - पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि छह वर्षों के बाद कोई मंगोलियाई राष्ट्रपति भारत आए हैं। यह यात्रा उस समय हो रही है जब भारत और मंगोलिया अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष और रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे कर रहे हैं। इस खास अवसर पर दोनों देशों ने एक संयुक्त डाक टिकट जारी किया, जो भारत-मंगोलिया की साझा विरासत, विविधता और गहरे सभ्यतागत संबंधों का प्रतीक है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!