Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
भारत ने जताई उम्मीद कहा- साझा हितों का ध्यान रखेगा सऊदी अरब

भारत ने जताई उम्मीद कहा- साझा हितों का ध्यान रखेगा सऊदी अरब

नई दिल्ली। हाल ही में सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए एक समझौते ने कई आशंकाओं को पैदा कर दिया है। इस समझौते से भारत और सऊदी अरब के बीच रिश्तों पर क्या असर होगा इसको लेकर भी अटकलें लगाई जा रहीं हैं। हालांकि इसी बीच भारत को उम्मीद है कि सऊदी अरब साझा हितों का ध्यान रखेगा।


सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हालिया हुए रक्षा समझौते के मध्य नई दिल्ली को रियाद से ये उम्मीद है कि वो भारत के साथ अपने साझा हितों और संवेदनशीलताओं को ध्यान में रखेगा। उन्होंने ये भी कहा कि भारत की सऊदी अरब के साथ सामरिक साझेदारी है। जो बीते कुछ वर्षों में और अधिक गहरी हुई है। जिसे देखते हुए हम ये उम्मीद करते हैं कि इस भागीदारी के तहत सऊदी अरब भारत के साथ अपने साझा हितों और संवेदनशीलताओं को ध्यान में रखेगा। सऊदी अरब-पाकिस्तान रक्षा समझौते के मद्देनजर भारत की सरकार देश के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।

जिससे सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, मामले को लेकर हमने मीडिया में आई खबरें देखी हैं। सरकार इस घटनाक्रम से अवगत है। जिसमें दोनों देशों के बीच एक दीर्घकालिक समझौता हुआ है। मामले पर हमारी कड़ी नजर बनी हुई है। जिसमें भारत समझौते के देश पर पड़ने वाले प्रभावों के साथ ही क्षेत्रीय-वैश्विक स्थिरता पर पड़ने वाले असर का भी अध्ययन कर रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!