Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
पाकिस्तान की झूठी शिकायतों पर भारत ने लगाई लताड़ बताया बेमतलब का प्रचार

पाकिस्तान की झूठी शिकायतों पर भारत ने लगाई लताड़ बताया बेमतलब का प्रचार

नई दिल्ली। पाकिस्तान की आदत है कि भारत को बदनाम किए बिना चैन नहीं मिलता। इस्लामाबाद ने श्रीलंका को मानवीय सहायता पहुंचाने वाले अपने विमान के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र की मंजूरी में कथित देरी का आरोप लगाया, जिसे भारत ने हास्यास्पद और भारत-विरोधी प्रचार बताकर सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान का अनुरोध 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे प्राप्त हुआ था और उसी शाम 5:30 बजे मंजूरी दे दी गई थी। यह केवल चार घंटे का समय था, जो मानवीय आपातकाल में अभूतपूर्व रूप से तेज है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!