Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
स्वदेशी युद्धक पैराशूट सिस्टम को 32 हजार फीट से परखा, पूरी तरह खरा उतरा

स्वदेशी युद्धक पैराशूट सिस्टम को 32 हजार फीट से परखा, पूरी तरह खरा उतरा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ देश की पश्चिमी सीमा पर जारी विवाद के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित सैन्य युद्धक पैराशूट सिस्टम (एमसीपीएस) का 32 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने का सफल परीक्षण किया गया है। जिसे भारतीय वायुसेना द्वारा किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. समीर.वी.कामत ने इस सफलता के लिए संगठन, सशस्त्र सेनाओं और उद्योग जगत को बधाई दी है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि परीक्षण के दौरान वायुसेना ने इस उत्पाद की क्षमता, भरोसा और उन्नत डिजाइन को स्पष्ट रूप से सबके सामने प्रदर्शित किया है। इसके बाद ही ये सिस्टम एक ऐसा सिस्टम बन गया है। जिसे सशस्त्र सेनाओं द्वारा 25 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर ऑपरेट किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!