Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
लगातार मेहनत और कुशल रणनीति के कारण भाजपा में बढ़ता जा रहा केशव प्रसाद मौर्य का कद

लगातार मेहनत और कुशल रणनीति के कारण भाजपा में बढ़ता जा रहा केशव प्रसाद मौर्य का कद

नई दिल्ली। उत्तप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा में कद अब और बढ़ गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में बतौर सह प्रभारी बेहतर प्रदर्शन करने के बाद उन्हें अब पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पहले भी कई राज्यों में केशवप्रसाद को अहम जिम्मेदारियों मिलती रही है। अब बिहार में बढ़ी जिम्मेदारी को काफी अहम माना जा रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में ही यूपी में 2017 का चुनाव लड़ा गया था। तब वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। तब 14 साल बाद भाजपा को सत्ता में वापसी हुई थी। पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। उन्हें महाराष्ट्र विस चुनाव 2019 में भी सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। भाजपा वहां भी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। पश्चिम बंगाल में भी उन्हें चुनाव प्रबंधन का काम दिया गया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!