Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
'टीवी शो भाबीजी....' के सेट पर पहुंचीं विधायक मैथिली

'टीवी शो भाबीजी....' के सेट पर पहुंचीं विधायक मैथिली

रोहिताश गौर ने आज मैथिली की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। मैथिली की यह तस्वीर 'भाबीजी घर पर हैं' टीवी सीरियल के सेट की है।
इस टीवी सीरियल में मनमोहन तिवारी की भूमिका निभा रहे रोहिताश गौर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सेट से एक खास तस्वीर शेयर की है। रोहिताश गौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विधायक मैथिली ठाकुर के साथ उनके पिता की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रोहिताश ने मैथिली की जीत का जश्न मनाते हुए कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार हमारी प्यारी बेटी मैथिली जीत गई। वो सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं। हाल ही में जब मैंने एक वीडियो में आप सब से मैथिली को जिताने की रिक्वेस्ट की थी, तो बहुत लोगों ने मुझे बुरा-भला कहा था। लेकिन पता नहीं क्यों, बार-बार मेरे दिल में यकीन था कि ये जीत पक्की है।' रोहिताश्व ने आगे लिखा, 'यह तस्वीर हमारे 'भाभीजी घर पर हैं' सेट की है। मैथिली अपने पापा के साथ शो देखने आई थीं। मैथली के नाम पर सबसे कम उम्र की विधायक होने का टैग भी लग गया है. अब देखना ये है कि अलीनगर की नई नवेली विधायक जनता के उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!