Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
टूरिस्‍ट वीजा लेकर भारत आई मैडम, करने लगी दूसरे काम, एजेंसियों को लगी भनक

टूरिस्‍ट वीजा लेकर भारत आई मैडम, करने लगी दूसरे काम, एजेंसियों को लगी भनक

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही रोका डिपोर्ट कर वापस भेजा लंदन
एक प्रोफेसर लेडी ने भारत का वीजा हासिल करने खुद को टूरिस्‍ट बताया था, लेकिन भारत आने के बाद वह चोरी-छिपे दूसरे काम में जुट गई। वहीं, जब इस बारे में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को भनक लगी, तो उन्‍होंने लंदन की इस मैडम को ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया। अपने पुराने इरादों के साथ यह मैडम फिर भारत आना चाहती थीं। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए वह दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच भी गईं, लेकिन, ब्‍यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने उन्‍हें भारत में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी और उन्‍हें डिपोर्ट कर वापस उनके मुल्‍क भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक यह मामला लंदन के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज, कल्चर्स एंड लिंग्विस्टिक्स में हिंदी और उर्दू साहित्य की प्रोफेसर एमेरिटा फ्रांसेस्का ऑर्सिनी जुड़ा हुआ है। प्रोफेसर ऑर्सिनी की गिनती साउथ एशियन लिटरेचर एक्सपर्ट के तौर पर होती है। वह लंबे समय से हिंदी-उर्दू लिटरेचर और मल्टीलिंगुअल कल्चर पर रिसर्च भी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रोफेसर ऑर्सिनी इस साल की शुरूआत में बतौर टूरिस्‍ट वीजा पर भारत आई थीं। उस दौरे में उन्‍होंने रिसर्च एक्टिविटीज़ की थीं, जो वीजा की शर्तों का उल्लंघन है। इस मामले के खुलासे के बाद प्रोफेसर ऑर्सिनी को मार्च 2025 में ब्लैकलिस्ट कर दिया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!