Dark Mode
  • Tuesday, 09 June 2026
केरल और गोवा में मानसून की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केरल और गोवा में मानसून की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से आगे बढ़कर गोवा में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में भी जल्द मानसून पहुंचने की संभावना है। गोवा, बेंगलुरु और दक्षिण भारत के कई इलाकों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है।

केरल के कुछ जिलों में अत्यधिक वर्षा की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वायनाड और कासरगोड में स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा और अन्य गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच जाएगा। वहीं, बिहार, झारखंड और ओडिशा में इसके करीब 10 दिनों के भीतर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!