Dark Mode
  • Thursday, 23 July 2026
यूपी की टेक होम राशन योजना से पोषण अभियान को मिली नई गति

यूपी की टेक होम राशन योजना से पोषण अभियान को मिली नई गति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान को नई मजबूती मिली है। योगी सरकार द्वारा संचालित ‘टेक होम राशन’ योजना के माध्यम से हर महीने लगभग 1.56 करोड़ लाभार्थियों तक पौष्टिक आहार पहुंचाया जा रहा है। माताओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से योजना को आधुनिक तकनीक और डिजिटल निगरानी से जोड़ा गया है।

सरकार ने वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पूरी सप्लाई चेन को डिजिटल सिस्टम से लैस किया है। इससे अनियमितताओं और रिसाव की संभावनाएं कम हुई हैं। योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण पुष्टाहार समय पर लाभार्थियों तक पहुंच रहा है, जिससे कुपोषण को कम करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!