पीएम मोदी ही नहीं कई देशों के राजनेता 70 पार के बाद भी संभाल रहे सत्ता
-कुछ शोध से पता चला मतदाता बुजुर्ग उम्मीदवारों को ज्यादा पसंद करते हैं
नई दिल्ली,। भारत समेत दुनिया के कई देशों में 70 साल कम उम्र पार कर चुके लोगों के हाथों में सत्ता है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी आज यानी 17 सितंबर को 75 साल के हो गए। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 79 साल के हैं तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 72 साल के हो चुके हैं। भारत से दुश्मनी निकालने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन भी 71 साल के हो चुके हैं। ये वो देश हैं, जिनका सिक्का पूरी दुनिया में चलता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1984 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा जा रहा था। उस वक्त एक उम्मीदवार रोनाल्ड रीगन भी यह चुनाव लड़ रहे थे। उनसे एक पत्रकार ने उम्र पूछी तो जवाब में रीगन ने मजाकिया अंदाज में कहा- मैं इस अभियान में उम्र को मुद्दा नहीं बनाऊंगा। मैं राजनीतिक मकसद के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी के युवापन और अनुभवहीनता का फायदा नहीं उठाने वाला। उस वक्त उनके प्रतिद्वंद्वी वाल्टर मोंडेल जो उस समय 56 साल के थे को बहुत युवा और अनुभवहीन कहना केवल एक व्यंग्य था।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!