Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
कनाडा से फिर लापता हो गया पीआईए का क्रू मेंबर, एयरलाइंस सवालों के घेरे में

कनाडा से फिर लापता हो गया पीआईए का क्रू मेंबर, एयरलाइंस सवालों के घेरे में

ऐसे मामले नहीं रुके तो लागू किए जा सकते हैं नए सुरक्षा नियम
लाहौर। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एयरलाइन का एक फ्लाइट अटेंडेंट कनाडा में रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया, जिसके बाद प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना तब सामने आई जब क्रू मेंबर टोरंटो से लाहौर लौटने वाली उड़ान पीके-798 पर रिपोर्ट ही नहीं किया। पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्लाह हफीज खान ने बताया कि जब संबंधित क्रू मेंबर से संपर्क किया गया तो उसने बीमारी का हवाला देकर ड्यूटी पर आने से मना कर दिया, लेकिन एयरलाइन को शक है कि यह मामला सिर्फ “बीमार होने” का नहीं है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!