Dark Mode
  • Sunday, 21 June 2026
G-7 सम्मेलन में पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

G-7 सम्मेलन में पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

नई दिल्ली। G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ हुई बैठक में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुद्री मार्गों की सुरक्षा और समुद्री कर्मियों का संरक्षण पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों पर चिंता जताते हुए कहा कि इनका असर केवल अर्थव्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन पर भी पड़ रहा है। उन्होंने सुरक्षित समुद्री व्यापार और निर्बाध आवागमन की आवश्यकता पर जोर दिया। हाल के घटनाक्रमों में भारतीय नाविकों की मौत के बाद यह मुद्दा और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है, जिस पर भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चिंता व्यक्त कर रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!