Dark Mode
  • Tuesday, 13 October 2026
रोहिणी में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, दो शूटर गिरफ्तार

रोहिणी में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने रोहिणी में एक कारोबारी की हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने हरियाणा से आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। उनके कब्जे से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में सामने आया कि दोनों को विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के निर्देश पर कारोबारी की हत्या के लिए भेजा गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों, हथियार उपलब्ध कराने वालों तथा गैंग के स्थानीय नेटवर्क की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!