Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
ताकतवर तूफान रागासा हॉन्गकॉन्ग पहुंचा

ताकतवर तूफान रागासा हॉन्गकॉन्ग पहुंचा

हॉन्गकॉन्ग। हॉन्गकॉन्ग सरकार ने बुधवार को टाइफून वॉर्निंग सिग्नल 10 (सबसे शक्तिशाली तूफान) जारी किया है। हॉन्गकॉन्ग में मंगलवार को इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान सुपर टाइफून रागासा पहुंचा था। इसके चलते भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई इलाकों में 200 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में तूफान घनी आबादी वाले शहरों पहुंच सकता है। इसके साथ ही समुद्र का स्तर दोपहर तक 4 मीटर (13 फीट) तक पहुंच सकता है। रागासा का असर ताइवान और चीन तक देखने को मिल रहा है। ताइवान में तूफान से 14 लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, 129 लोग लापता हैं। वहीं, चीन ने समुद्री इलाकों से 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। यहां, 100 लोग लापता हैं। मौसम ब्यूरो ने रागासा को तूफानों का राजा कहा है। रागासा एक फिलिपीनी शब्द है, जिसका मतलब जुनूनी होता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!