Dark Mode
  • Thursday, 19 March 2026
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने किया बापू को नमन राजघाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने किया बापू को नमन राजघाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को देश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर बापू को नमन किया। दोनों ने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ समय मौन रखकर राष्ट्रपिता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

राजघाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ अधिकारी जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया। राजघाट परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और ‘रघुपति राघव राजा राम’ की धुन के बीच वातावरण गांधीमय हो गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!