E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग तेज
देशभर में E20 पेट्रोल के बढ़ते उपयोग के बीच इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई वाहन मालिकों ने शिकायत की है कि E20 पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी गाड़ियों में स्टार्ट होने, इंजन बंद होने और प्रदर्शन से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं। ऑटोमोबाइल उद्योग ने सरकार से पेट्रोल पंपों पर बिकने वाले ईंधन की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। विशेषज्ञों का मानना है कि समस्या E20 नहीं, बल्कि ईंधन में पानी या अन्य अशुद्धियों की मिलावट हो सकती है। एथेनॉल आसानी से नमी सोखता है, जिससे ईंधन की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!