Dark Mode
  • Tuesday, 17 November 2026
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान न्यायिक हिरासत में भेजे गए

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत पूरी होने के बाद गाजियाबाद की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 26 नवंबर को होगी। गौरतलब है कि दोहरे पैन कार्ड मामले में जेल से रिहा होने के महज 40 मिनट बाद ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर चार दिनों तक गहन पूछताछ की थी। हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिलने की उम्मीद बनी हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!