Dark Mode
  • Tuesday, 17 November 2026
कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और उसके साथी उमर को मार गिराया गया है। इन दोनों आतंकियों ने महज पांच दिन पहले सीआरपीएफ की एक चौकी पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की थी। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने आसपास के स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ी जनहानि को भी टाला।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!