सलमान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल अचानक हुआ गायब, फैंस में फैली चिंता
मुंबई। अभिनेता सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। सलमान खान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ समय के लिए अचानक गायब हो गया, जिसके बाद उनके फैंस के बीच हलचल मच गई। लोग लगातार सोशल मीडिया पर यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर अभिनेता का अकाउंट अचानक डीएक्टिवेट कैसे हो गया। जब भी इस अप्रत्याशित घटना से कई लोगों को लगा कि शायद अभिनेता ने खुद ही अपना अकाउंट बंद कर दिया है, जिससे फैंस में चिंता और निराशा का माहौल बन गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उनकी प्रोफाइल पहले की तरह ही सक्रिय दिखाई देने लगी, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह तकनीकी खराबी थी, अकाउंट को जानबूझकर थोड़ी देर के लिए बंद किया गया था, या फिर किसी ने उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश की थी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!