Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
रुस की जमीन में मिली चांदी की खदानें, बदल जाएगी माइनिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

रुस की जमीन में मिली चांदी की खदानें, बदल जाएगी माइनिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

-चांदी सिर्फ आभूषण ही नहीं, एयरोस्पेस के सेंसरों में भी होता है इसका इस्तेमाल मास्को,। रूस की जमीन के नीचे खनिजों का भंडार है। यह फिर साबित हो गया है। रूस की फेडरल एजेंसी फॉर सबसॉयल यूज ने बताया कि देश के दो अलग-अलग इलाकों में चांदी के बड़े भंडार मिले हैं जो आने वाले सालों में रूस की माइनिंग इंडस्ट्री की तस्वीर बदल देंगे। जाबाइकाल्स्की क्राई में उंगुर्स्कोए नाम का भंडार मिला है, जिसमें करीब 699.6 टन चांदी है। वहीं सुदूर पूर्व के मगादान ओब्लास्ट में केगाली नाम की दूसरी नई खदान मिली है, जिसमें 70.5 टन चांदी मौजूद है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!