Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को फिर शुरु करने की मिल सकती है मंजूरी

दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को फिर शुरु करने की मिल सकती है मंजूरी

-2011 में भूकंप और सुनामी से रेडिएशन हुए लीक, हजारों लोग हुए थे प्रभावित
टोक्यो,। जापान के नीगाटा क्षेत्र में सोमवार को दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा संयंत्र को फिर से शुरू करने के फैसले को मंजूरी मिल सकती है। यह फैसला 2011 के फुकुशिमा हादसे के बाद जापान के परमाणु ऊर्जा की ओर वापसी का एक अहम कदम है। काशिवाजाकी-कारीवा संयंत्र, जो टोक्यो से करीब 220 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है, फुकुशिमा दाईची संयंत्र में आए भूकंप और सुनामी के बाद बंद किए गए 54 रिएक्टरों में से एक था। यह हादसा चेरनोबिल के बाद सबसे बड़ी परमाणु आपदा थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!