Dark Mode
  • Sunday, 30 August 2026
होर्मुज जलमार्ग को बंद करने का कोई इरादा नहीं

होर्मुज जलमार्ग को बंद करने का कोई इरादा नहीं

एक्सपर्ट बोले- ईरान होर्मुज बंद न करे, ऑयल टैंकर्स पर कर सकता है हमले  

तेहरान,(ईएमएस)। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि फिलहाल होर्मुज जलमार्ग को बंद करने का कोई इरादा नहीं है। एक दिन पहले जब अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे तो आशंका जताई जा रही थी कि ईरान होर्मुज को बंद कर सकता है। अगर होर्मुज बंद होता तो कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते थे। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर भी पड़ सकता था। हालांकि एक्सपर्ट मान रहे है कि कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी का जोखिम अभी भी बना हुआ है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!