75 देशों की वीजा नीति पर ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से झटका
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन नीति को संघीय अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने 75 देशों के नागरिकों के इमिग्रेंट वीजा की प्रक्रिया रोकने वाली नीति को कानून के खिलाफ बताया। इस व्यवस्था के तहत अफगानिस्तान, ब्राजील, ईरान, इराक, नाइजीरिया, सोमालिया और यमन सहित कई देशों के आवेदकों की वीजा प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। सरकार ने इसे आर्थिक बोझ और सरकारी योजनाओं के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए जरूरी बताया था। हालांकि, अदालत ने देश की नागरिकता के आधार पर वीजा रोकने को अनुचित माना। सरकार इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकती है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!