Dark Mode
  • Wednesday, 14 October 2026
ट्रंप ने अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन को सराहा, ओवल ऑफिस बुलाया

ट्रंप ने अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन को सराहा, ओवल ऑफिस बुलाया

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और उनके साथियों की जमकर प्रशंसा की। ट्रंप ने उन्हें साहसी, देशभक्त और बेहतरीन अमेरिकी बताते हुए मिशन के लिए चुने जाने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने पृथ्वी पर लौटने के बाद मेनन समेत टीम को ओवल ऑफिस आने का न्योता भी दिया। बातचीत के दौरान मेनन ने अंतरिक्ष में सेवा करने पर गर्व जताया और हाल ही में किए गए स्पेसवॉक का अनुभव साझा किया। नासा के अनुसार, तीन सदस्यीय दल करीब आठ महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी गतिविधियों में जुटा रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!