Dark Mode
  • Friday, 06 March 2026
गोवा में हुई दो रूसी महिलाओं की निर्मम हत्या

गोवा में हुई दो रूसी महिलाओं की निर्मम हत्या

आरोप में रुसी नागरिक गिरफ्तार अलग-अलग इलाकों से बरामद हुए थे दोनों के शव
पणजी। गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे राज्य में हड़कंप मच गया है। दोनों महिलाओं के शव शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के आरोप में 37 वर्षीय रूसी नागरिक एलेक्सी लियोनोव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक महिलाओं की पहचान एलेना कस्थानोवा (37) और एलिना वानीवा (37) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों की हत्या एक ही पैटर्न में की गई। दोनों महिलाओं का चाकू से गला रेता गया था और उनके हाथ शरीर के पीछे की ओर रस्सी से बंधे हुए थे जिससे हत्या की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार रात अरंबोल इलाके में एक किराए के मकान से एलेना कस्थानोवा का शव बरामद किया गया। मकान मालकिन की शिकायत के अनुसार घटना रात करीब 11 बजे के बाद हुई। कस्थानोवा आरोपी एलेक्सी लियोनोव की लिव-इन पार्टनर थी और दोनों पिछले करीब एक महीने से उसी मकान में रह रहे थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!