Dark Mode
  • Sunday, 29 November 2026
दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर गुलामी गिरोह का पर्दाफाश, 164 विदेशी मुक्त

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर गुलामी गिरोह का पर्दाफाश, 164 विदेशी मुक्त

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर गुलामी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 164 विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बचाया है। इनमें 92 इंडोनेशियाई और 73 मलेशियाई नागरिक शामिल हैं। गिरोह के सदस्य इन युवाओं को बिजनेस वीजा और बेहतर नौकरी का लालच देकर भारत बुलाते थे और फिर उनके पासपोर्ट जब्त कर उन्हें बंधक बना लेते थे। इन बंधकों को महिलाओं की आवाज में बात करने का प्रशिक्षण देकर विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी करवाई जाती थी। एक पीड़ित द्वारा भेजे गए ईमेल के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!