Dark Mode
  • Wednesday, 14 October 2026
नेपाल बाढ़ राहत के लिए WHO ने जारी की 1.5 लाख डॉलर की आपात मदद

नेपाल बाढ़ राहत के लिए WHO ने जारी की 1.5 लाख डॉलर की आपात मदद

नई दिल्ली। नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 1,50,000 अमेरिकी डॉलर की आपात सहायता जारी की है। संगठन के अनुसार, इस मदद से करीब 10,000 लोगों को तीन महीने तक जरूरी स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। राहत सामग्री में मेडिकल सप्लाई, टेंट, मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइजर शामिल हैं। WHO प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को दोबारा सुचारू करने और जनस्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने में नेपाली सरकार की मदद कर रहा है। वहीं, भारत ने भी राहत अभियान तेज करते हुए डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों और 10 टन से अधिक मानवीय सामग्री की एक और खेप नेपाल भेजी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!