Dark Mode
  • Tuesday, 19 August 2025
लड़की ने शादी में डांस करने से मना किया तो मनचलों ने जिंदा जलाया

लड़की ने शादी में डांस करने से मना किया तो मनचलों ने जिंदा जलाया

पटना । वैशाली में एक नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ महुआ पूनम केसरी ने बताया कि शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी लड़कों ने धमकी दी थी और गुरुवार सुबह लड़की जब शौच के लिए गई थी तो दो लड़कों ने लड़की को पकड़ लिया और उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

इधर घायल लड़की के पिता ने बताया कि आरोपियों से पहले का कोई विवाद नहीं है। उनके पट्टीदार के भतीजे की शादी थी जिसमें महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी बीच दो सगे भाई प्रशांत और प्रतीक के अलावा कुछ अन्य लड़के उसमें घुस गए और डांस करने लगे जिसका विरोध अन्य लड़कियों ने किया। इसपर आरोपी उलझ गए।

बताया जा रहा है कि समझाने-बुझाने के बाद झगड़ा समाप्त तो हो गया लेकिन बाद में उन्होंने जाते-जाते गांव में आग लगा देने की धमकी दी थी। सुबह जब उनकी बेटी घर के बाहर शौच करने गई तो दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसे आग लगा दी। जिसके बाद घर के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। घायल लड़की 15 प्रतिशत जली है और वह अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल लड़की ने बताया कि जिन दो लड़कों ने घटना को अंजाम दिया था उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। लिहाजा अनुमान लगाया जा रहा है जिन लड़कों ने बुधवार की देर रात झगड़ा किया था और आग लगाने की धमकी दी थी उन्हीं लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!