
गंगा में समा गया भोजपुर का जवैनिया गांव! कई घर गंगा नदी में विलीन
Bihar Flood : गंगा में समा गया भोजपुर का जवैनिया गांव! कई घर गंगा नदी में विलीन, बांधों पर रहने को मजबूर लोग
बिहार में मॉनसून हर साल कहीं न कहीं तबाही लेकर आता है। इस साल भी कई जिलों के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लेकिन इन सबमें एक ऐसा गांव है जो भारी नुकसान झेल रहा है। यहां पर जाने लोगों ने कितने अरमानों का गलाघोंट सपनों का घर बनाया गया था, जो पल भर में देखते ही देखते पानी में विलीन हो गया। हम बात कर रहे हैं बिहार में भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवैनिया गांव की। जो गंगा की बाढ़ से पूरी तरह तबाह हो गया। करीब 300 घर बाढ़ में बह गए हैं और लोग अब बांधों पर रहने को मजबूर हो गए हैं। परिवारों को उचित मुआवजा के लिए अभी तक मांग उठ रही है। बता दें कि पिछले साल भी 59 घर कटाव की भेंट चढ़ गए थे। लेकिन इस साल हालात और भी गंभीर देखने मिली। प्रशासन ने करीब पांच किलोमीटर लंबे तटबंध पर टेंट, पंडाल और तिरपाल लगवाकर बाढ़ प्रभावितों के लिए शिविर स्थापित किए हैं। इस तबाही के मंजर के देखकर लगता है कि जवईनिया गांव केवल एक इतिहास बनकर ही रह जाएगा। गांव के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी नदी में समा गए। इसके साथ ही नल-जल योजना की पानी टंकी और विशाल वृक्ष भी बहाव में समा गए। हालांकि, गंगा का जलस्तर अब खतरे के लाल निशान से थोड़ा नीचे आया है। प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावितों के लिए नि:शुल्क राहत सेवा की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के साथ-साथ SDRF की टीम भी राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है।
दो बरस बाद यह गांव नदी में समाया
2023 में बिहार के जल संसाधन मंत्री ने कहा था कि जवईनिया गांव में गंगा नदी किनारे कटाव की कोई आशंका नहीं है, और अंत में वही स्थिति सामने आई।, निवासी अपने मवेशी और पोटलियां लिए बाढ़ को देख रहे हैं। गंगा नदी के तेज कटाव ने ऐसा विकराल रूप धारण किया जवईनिया गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया। इसी कड़ी में पावर स्टार पवन सिंह बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों से मिलने के लिए गए थे। पवन सिंह का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वहां मौजूद हर शख्स उनके साथ फोटो या सेल्फी लेना चाहता था। पवन सिंह ने एक ट्रक राहत सामग्री भेंट की, जिसमें बांस, तिरपाल सहित जरूरी सामान शामिल था। उनकी इस पहल को लोगों ने खूब सराहा। बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह इससे पहले भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर चुके हैं। ऐसे समय में पवन सिंह जैसे लोकप्रिय चेहरे का मदद के लिए आगे आना लोगों में उनके प्रति सम्मान को और भी बढ़ा दिया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!