Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
 दिल्ली यूनिवर्सिटी में भगवा का परचम, ABVP के आर्यन मान बने DUSU के नए अध्यक्ष

 दिल्ली यूनिवर्सिटी में भगवा का परचम, ABVP के आर्यन मान बने DUSU के नए अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों की मतगणना शुक्रवार को पूरी हो गई। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ को नया अध्यक्ष मिल गया है। एबीवीपी कैंडिडेट ने एनएसयूआई उम्मीदवार को 16196 वोट से हरा दिया है। एबीवीपी के आर्यन मान DUSU के नए अध्यक्ष बन गए हैं। यह चुनाव 4 पदों के लिए किया गया था, जिनमें से 3 पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार जीते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से आर्यन मान को 28841 वोट मिले हैं। साथ ही सचिव पद के लिए कुणाल चौधरी ने 23779 वोट और संयुक्त सचिव के लिए दीपिका झा ने 21825 वोट हासिल किए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले ABVP के आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। पहले से वो राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं। अध्यक्ष पद जीतने के बाद आर्यन मान ने दिल्ली के छात्रों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि "मैं सभी छात्रों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया और चुनाव में जिताया है।"

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!