Dark Mode
  • Wednesday, 20 May 2026
पूर्व पति ने परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, चार झुलसे

पूर्व पति ने परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, चार झुलसे

पटना। पटना सिटी के राजाराम गली में बुधवार सुबह सनकी युवक ने घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ितों में पुरुषोत्तम अग्रवाल, उनकी पत्नी नीलम अग्रवाल, बहू मोनी कुमारी और तीन वर्षीय पोती शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगाने वाला आरोपी कन्हैया भी इस दौरान झुलस गया और अपनी जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गया। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी कन्हैया उनकी बहू मोनी का पूर्व पति है। कन्हैया मोनी को पीटता था, जिसके बाद उनका तलाक हुआ था। करीब 15 दिन पहले ही मोनी का विवाह पुरुषोत्तम के बेटे से हुआ था। तलाक के बदले में कन्हैया ने पुरुषोत्तम से 3 लाख 47 हजार रुपये लिए थे, लेकिन वह लगातार और पैसों की मांग कर रहा था। आज सुबह उसने पुरुषोत्तम को फोन कर उनकी लोकेशन पूछी और फिर पेट्रोल की बोतलें लेकर घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने सीढ़ियों से ही पेट्रोल छिड़का और घर के अंदर घुसकर आग लगा दी, जिससे पूरा परिवार झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!