Dark Mode
  • Monday, 08 December 2025
हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तप्रदेश में लुढ़का पारा

हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तप्रदेश में लुढ़का पारा

नई दिल्ली, हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर और मध्य भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट आई है। राजस्थान के कई जिलों में सीजन में पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। सीकर, अलवर, फतेहपुर (सीकर) सहित 10 से ज्यादा शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। फतेहपुर (सीकर) में 5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। बाड़मेर-फलोदी को छोड़कर सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!