Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
रेप केस में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ ललित मोदी का भाई समीर मोदी

रेप केस में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ ललित मोदी का भाई समीर मोदी

भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के हवाले से न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस को यह खब़र मिली की समीर मोदी शहर से बाहर जाने वाले हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से उन्हें हिरासत में लेकर एक दिन की पुलिस कस्टडी में सौप दिया है। बता दें कि समीर मोदी पर रेप का ये केस काफी पुराना है।

जानकारी के मुताबिक, समीर मोदी के खिलाफ 2019 में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में समीर मोदी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 506 (धमकी देने) के तहत केस दर्ज किया गया था। अब गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस रेप केस में जांच आगे बढ़ रही है और पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। ललित मोदी लंबे समय से भारत से बाहर रह रहे थे और कई जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। ऐसे में समीर मोदी के खिलाफ कार्रवाई ने मोदी परिवार पर कानूनी दबाव और बढ़ा दिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!