Dark Mode
  • Tuesday, 19 August 2025
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला लूसिल रैंडन का निधन

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला लूसिल रैंडन का निधन

फ्रांसिसी महिला लूसिल रैंडन ने अपने जीवन के 118 साल के पड़ाव काटे


नई दिल्ली । दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया के अनुसार फ्रांसिसी महिला रैंडन को सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था और उनका जन्म 11 फरवरी 1904 को हुआ था।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक दुनिया के सबसे उम्रदराज नोन शख्स फ्रांसीसी नन लूसिल रैंडन का मंगलवार को 118 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रवक्ता डेविड तावेल्ला ने कहा कि टूलॉन में उन्होंने नर्सिंग होम में अपनी अंतिम सांस ली और नींद के दौरान ही उनकी मौत हुई। प्रवक्ता ने बताया कि यह काफी दुखद है मगर अपने प्यारे भाई से मिलने की उनकी प्रबल इच्छा थी उनके लिए यह मुक्ति है।

पिछले साल जापान की केन टनाका ने 119 साल में त्यागे थे प्राण
जापान की केन टनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला थीं जिनका पिछले साल 119 साल की उम्र में निधन हुआ था। वह धरती पर सबसे अधिक दिन जीने वाली महिला थीं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2022 में उन्हें सबसे उम्रदराज शख्स माना था।

दरअसल रैंडन का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। वह दक्षिणी शहर एल्स में रहने वाले तीन भाइयों के बीच एकमात्र लड़की के रूप में एक प्रोटेस्टेंट परिवार में पली-बढ़ी थीं। उन्होंने अपने 116वें जन्मदिन पर एक साक्षात्कार में एएफपी को बताया था कि प्रथम विश्व युद्ध के अंत में उनके दो भाइयों की वापसी उनकी सबसे प्यारी यादों में से एक थी।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!