Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
ममता की टिप्पणी ‘‘विफल प्रशासन’’ और ‘‘खोखले नेतृत्व’’ को दर्शाती है

ममता की टिप्पणी ‘‘विफल प्रशासन’’ और ‘‘खोखले नेतृत्व’’ को दर्शाती है

दिल्ली सीएम ने छात्रा से रेप को लेकर बंगाल सरकार पर साधा निशाना की सीएम रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेडिकल छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी यह सलाह है कि छात्राएं रात में घर से बाहर न निकलें, निंदनीय है और राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा को दर्शाती है। सीएम गुप्ता ने एक पोस्ट में कहा कि सीएम ममता बनर्जी की टिप्पणी टीएमसी सरकार के ‘‘विफल प्रशासन’’ और ‘‘नैतिक रूप से खोखले नेतृत्व’’ को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के बजाय बंगाल सरकार बेशर्मी से महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर सवाल उठा रही है। गुप्ता ने कहा कि एक राज्य के नेता से अपेक्षा की जाती है कि वह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी दे, न कि उनकी स्वतंत्रता पर अत्याचारी बैन लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता के बंगाल में सत्ता में बैठे लोगों द्वारा संरक्षित अपराधी खुलेआम घूमते हैं, जबकि न्याय की मांग करने वाले पीड़ितों की आवाज को दबाया जाता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!