Dark Mode
  • Tuesday, 08 September 2026
कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

कोलकाता के मध्य इलाके में बुधवार तड़के एक होटल में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में करीब रात 2 बजे आग लगने से एक बच्चे समेत नौ लोगों की जान चली गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, होटल के कमरों में धुआं भरने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने से उनकी मौत हुई। मृतकों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं, जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की असली वजह जानने के लिए जांच जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!